11/04/2026

एक फोन पर मिला महतारी वंदन योजना का पैसा

0

रायपुर ।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान हो रहा है। आंरग के वार्ड क्रमांक 5 समुदा निवासी टिकेश्वरी साहू ने महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की थी। उन्होनें बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया था। लेकिन उनको योजना के तहत प्रदेश सरकार से मिलने वाली राशि नहीं मिल रही थी। इसको लेकर उन्होनें संबंधित विभागों और बैंको में जानकारी भी मांगी। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग को जानकारी दी गयी। जिसके बाद उनको महतारी वंदन योजना की राशि मिल गई। समस्या का निदान होने पर श्रीमती साहू काफी खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार जताया।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *