राज्य समाचार

बलौदाबाजार में बनेगा इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेगी कई सुविधाएं

बलौदाबाजार । स्वतंत्रता दिवस पर सीएम ने बलौदाबाजार को बड़ा तोहफा दिया है। बलौदाबाजार में 14 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम कांप्लेक्स बनाया जाएगा। स्टेडियम में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस स्क्वैश, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और जिमनास्टिक जैसे खेलों के लिए स्टेडियम में सुविधा रहेगी। स्टेडियम में जिम का भी सेटअप रहेगा। बाहर से आए खिलाड़ियों के ठहरने के लिए हॉस्टल जैसी सुविधाएं भी यहां उपलब्ध रहेगी।

खेल अधिकारी प्रीति बंछोर ने बताया कि नए बनने वाले इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षण की भी सुविधा रहेगी। यही नहीं बाहर से आए खिलाड़ियों को फिटनेस की तैयारी के लिए स्टेडियम से बाहर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि स्टेडियम के अंदर ही जिम का आधुनिक सेटअप रहेगा। जिससे खिलाड़ियों को जिम में अधिक समय बिताने का मौका भी मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों के खेल में भी सुधार आएगा। खास बात यह है कि 8 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक भी बनेगा 400 मीटर के ट्रैक 8 लेने की ड्राइविंग ड्राइंग तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इंडोर स्टेडियम के लिए प्रयासरत खेल मंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम का निर्माण आरंभ होगा ताकि खेलों के हित में विभिन्न कमियों को पूरा किया जा सके। शासन की ओर से खेल जगत में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।  नालंदा की तर्ज पर मॉडल लाइब्रेरी, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के बाद इंडोर स्टेडियम की घोषणा विकास की दृष्टि से यह सबसे स्वर्णिम है।

30 खिलाड़ियों की क्षमता का होगा छात्रावास
खेल अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम मिलने के बाद ही जो गाइडलाइन होगी उसके अनुसार सुविधाएं जुटा ली जाएगी। स्टेडियम में बालक एवं बालिका दो छात्रावास तैयार किए जाने हैं। छात्रावास में 15 कक्ष तैयार होंगे, जिसमें एक कक्ष में दो खिलाडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

फाइल मंजूरी के लिए गई है

आउटडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को दौडऩे के लिए सिंथेटिक मैदान भी मिलेगा। केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया स्कीम के तहत 8 करोड़ की लागत से 400 मीटर के ट्रैक 8 लाइन की ड्राइंग तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। वहीं फाइल अप्रूवल के लिए पीडब्ल्यूडी के लॉजिस्टिक के पास भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

जिला खेल अधिकारी का कहना है कि फाइल मंजूरी के लिए गई है। वहां से मंजूरी आते ही पीडब्ल्यूडी की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा। इस सिंथेटिक एथलीट ट्रैक के लिए 6 करोड़ 50 लाख केंद्र सरकार व  डेढ़ करोड़ रुपये डीएमएफ मद से जारी होंगे। खेल परिसर में अभी तक सिंथेटिक एथलीट मैदान नहीं था। यहां घास फूस होता है। खिलाडिय़ों की दिक्कत को देखते हुए खेल विभाग सिंथेटिक एथलीट मैदान की काफी समय से मांग कर रहा था, जो खेल मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से पूरी हुई।

खिलाड़ियों के करियर को नए पंख लगेंगे
30 से 35 खिलाड़ियों की क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण भी इस स्टोर स्टेडियम के अंदर होगा। इसके अलावा एक कक्ष वार्डन के लिए तैयार किया जाएगा। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जाने वाला इस स्टेडियम जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा। कॉलेज के पास 9 एकड़ की जमीन, जिसमें आउटडोर स्टेडियम बना है उसी के ठीक सामने बाकी बची जमीन पर यह विशाल इनडोर स्टेडियम बनेगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button