कांग्रेस प्रभारी 2 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे:26 नवंबर को संविधान-रक्षा मार्च में शामिल होंगे सुखदेव भगत

रायपुर – कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 2 दिवसीय दौरे पर 26 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च में शामिल होंगे। यह मार्च गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला जाएगा। कांग्रेस की ओर से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे पर यह मार्च निकाला जा रहा है। दौरे के दूसरे दिन यानी 27 नवंबर को सुखदेव भगत प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। बैठक के बाद वे शाम को छत्तीसगढ़ से रवाना हो जाएंगे।
पिछले दौरे में कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों से की थी मुलाकात
सुखदेव भगत का यह दौरा हालिया सरगुजा संभाग के दौरे के बाद हो रहा है। इससे पहले 16 से 18 नवंबर तक वे जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कोयला खदान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की थी। 17 नवंबर को उन्होंने मैनपाट-उदयपुर क्षेत्र में जन चौपाल की। सलही में पीईकेबी, परसा, केते एक्सटेंशन और तारा कोयला खदान से प्रभावित ग्रामीणों और संबंधित लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। 18 नवंबर को अंबिकापुर के राजीव भवन में संगठनात्मक बैठक भी ली थी। इसके बाद बलरामपुर के राजपुर में जन चौपाल में शामिल हुए थे।
Live Cricket Info


