राज्य समाचार
अंतागढ़ टेपकांड की जांच करेंगे IG जीपी सिंह
रायपुर। अंतागढ़ टेप कांड की जांच अब आईजी जीपी सिंह करेंगे। राज्य सरकार ने अंतागढ़ टेपकांड में जांच को लेकर बदलाव किया है। आईजी जीपी सिंह को अंतागढ़ टेपकांड की जांच टीम का प्रभारी बनाया गया है।
यह जांच पहले रायपुर रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा के नेतृत्व में की जा रही थी। अंतागढ़ टेप कांड में एसआईटी ने अब तक फिरोज सिद्दीकी और मंतूराम पवार से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अमित जोगी और पुनीत गुप्ता से भी पूछताछ होगी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

