मनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर बजेगी शहनाई, ग्रैंड वेडिंग को लेकर सामने आई ये डिटेल

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर के बाद अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हैं. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक अथिया, मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने जा रही हैं. दोनों लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब उन्होंने सात फेरे लेने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस ग्रैंड वेडिंग की कई डिटेल्स भी सामने आने का दावा किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद दोनों ने यह तय कर लिया है कि वह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
जानकारी के अनुसार शेट्टी के करीबी सूत्रों ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। दंपति के माता-पिता आथिया और केएल राहुल को बहुत पसंद करते हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी 2022 यानि इस साल के लास्ट तक शादी कर लेंगे। वहीं दोनों की लव स्टोरी के बारे में सोशल मीडिया पर भी काफी वक्त से बातें होती रही हैं।
दरअसल, सुनील शेट्टी का परिवार साउथ इंडियन हैं और केएल राहुल भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में अथिया और केएल राहुल की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार हो सकती है। हालांकि, इन खबरों पर सुनील शेट्टी की अब तक कई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुनिल शेट्टी पहले भी कई बार अपने परिवार के बारे में चल रही खबरों को सामने ला चुके है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button