राज्य समाचार

शिवलिंग पर 20 मिनट तक बैठा रहा सांप, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने की पूजा…

कांकेर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के चारामा नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन महीने के दूसरे सोमवार को एक अद्भुत घटना देखने को मिली। मंदिर में आराम करने आए एक सपेरे के पिटारे से निकला सांप सीधे शिवलिंग पर जा बैठा। सपेरा जब मंदिर में पहुंचा, तब भक्तों ने सांप देखने की इच्छा जताई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सपेरे ने अपने पिटारे का ढक्कन खोला और सांप रेंगते हुए सीधे शिवलिंग पर जा पहुंचा। इस दृश्य को देखने के लिए तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांप लगभग 15 से 20 मिनट तक शिवलिंग पर बैठा रहा। इस दौरान मंदिर में पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ भक्त डरे हुए थे जबकि अन्य इसे भगवान की लीला मानकर पूजा करते रहे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में पूजा-अर्चन में बाधा न हो, इसलिए सपेरे ने सांप को शिवलिंग से उतारकर वापस पिटारे में रख दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button