राज्य समाचार

पलक झपकते नदी में बह गया निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर, देखिए VIDEO

Spread the love

दुर्ग. धमधा और अहिवारा विधानसभा को जोड़ने शिवनाथ नदी, आमेर और ननकट्ठी नाला के संगम सगनी घाट पर पिछले कुछ साल से पुल निर्माण कार्य जारी है. यहां पुल बनाने के लिए स्ट्रक्चर खड़ा किया गया था, जो कि पहली ही बारिश में बह गया. जानकारी के मुताबिक इस पुल का निर्माण अभी तक हो जाना था. लेकिन कार्य काफी धीमा हो रहा है. बताया जा रहा है कि 400 मीटर लंबे बनने वाले इस पुल के लिए 16.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है.नदी के ऊपर बने इस 400 मीटर लंबे ब्रिज के ऊपर चढ़कर लोग शिवनाथ नदी के बाढ़ के पानी को देखने के लिए पहुंचते हैं. ब्रिज में अभी तक न तो कोई रेलिंग बनी है और न ही कोई सुरक्षा के इंतजाम हैं. वहीं साइट पर गार्ड के नहीं होने से लोग अपनी जान खतरे में डालकर ब्रिज के ऊपर चढ़ रहे हैं. पीडब्ल्यूडी से हुए कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ठेकेदार को इस ब्रिज का निर्माण 11 नवंबर 2020 को शुरू कर 16 महीने में 11 अप्रैल 2022 में पूरा करना था. लेकिन ठेकेदार ने निर्माण में देरी की और पुल जून 2023 तक 70 प्रतिशत भी नहीं बन पाया है.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button