राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य

मंत्री जयसिंह के स्वर्ण सिटी में मुस्लिमों को जगह नहीं ! बुकिंग कराने वाले 2 मुस्लिम परिवारों को दिखाया बाहर का रास्ता, ये रही वजह…

कोरबा – मुस्लिमों से कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की बेरुखी छिपी हुई नहीं है। कभी मुस्लिमों के रहनुमा थे अब तो न ईद पर गले मिलते है न ईद मिलादुन्नबी पर स्वागत के लिए खड़े होते है जबकि बाकी धर्मो के त्यौहार में पूरा परिवार एक साथ खड़ा नजर आता है। मुस्लिमों को दरकिनार करने का ताजा मामला सामने आया है जहां मंत्री के बेटों की बनाई जा रही स्वर्ण सिटी से मुस्लिमो को बाहर कर दिया गया है। यहां दो मुस्लिम परिवारों ने अपने आशियाने के लिए बुकिंग कराई थी जमीन की पूरी कीमत भी अदा कर दी गई थी लेकिन उनको मंत्री के बेटों ने पहले पैसे वापस लेकर ज़मीन छोड़ने कहा लेकिन जब परिवार नहीं माना तब उनको स्वर्ण सिटी के मैनेजर ने गाली देते हुए मारपीट की धमकी दी जिसके बाद उन लोगो ने अपना कब्जा छोड़ दिया। वहीं मामले की शिकायत करने पर भी देख लेने की धमकी दी गई है। वहीं स्वर्ण सिटी में बुकिंग कराने गए अन्य मुस्लिम परिवारों को भी बुकिंग नहीं दी जा रही है। वहीं अन्य धर्म के लोगो को तुरंत बुकिंग मिल जा रही है। ऐसे में समझा जा सकता है सेक्युलीजम की आड़ में कैसे मुस्लिमो से भेदभाव किया जा रहा है। ये वही कॉलोनी है जहां मंत्री जयसिंह के सपनो को महल 100 करोड़ खर्च कर बनाया जा रहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button