राज्य समाचार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक, बाहरी लोगों के सत्यापन के संबंध में चर्चा

आज c 4 सभाकक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित अधिकारियों व शहर के सभी थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली जिसमे माह मार्च व अप्रेल में संपत्ति संबंधी अपराधों की थानावार समीक्षा की गई जिसमे जानकारी आयी कि 2 माह में 110 चोरी , नकबजनी के मामलों का खुलासा हुआ है और आरोपी पकड़े गए है तथा माल मशरका बरामद हुआ है ।
कुछ मामले अभी भी अनसुलझे है जिन्हें सुलझाने के लिए प्रकरण वार जानकारी लेकर संबंधित थाना प्रभारी व नगर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए ।
बैठक में चोरी के पुराने मामलो में गिरफ्तार आरोपी जो अभी जमानत पर है उन पर नजर रखने व हालिया जेल से छूटे बदमाशो पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए था Accu के अतिरिक्त थाना लेवल पर भी इनका डाटा बेस रखने पर चर्चा हुई ।
तरीका वारदात के आधार पर अन्य जिलों में हुई घटनाओ के आधार पर भी आरोपियों की पतासाजी में आगे बढ़ने के सुझाव भी दिए गए ।
किरायेदारों के सत्यापन की कार्यवाही निरंतर जारी रखने तथा मकान मालिकों को इस संबंध में और जागरूक करने तथा दीगर प्रान्त के किरायेदारों की जानकारी उनके मूल जिले के पुलिस अधीक्षक को भेजने की कार्यवाही में भी तेजी लाने की बात कहि गयी विगत 2 माह में 1510 किराएदार जो छ ग से बाहर के है कि जानकारी पुलिस वेरिफिकेशन के लिए उनके मूल जिले के पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है ।
नशे पर की जा रही कार्यवाही निरंतर जारी रखने के भी निर्देस दिए गए पिछले दिनों गांजा में अच्छी कार्यवाही की बात भी सामने आई , हुक्का पर कड़ाई इसी तरह से आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए गए ।
इसके अलावा आगामी दिनों के कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की गई और csp व थाना प्रभारी के सुझाव लिए गए ।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button