राज्य समाचार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, इन जिलों में आमसभा, जानिए कार्यक्रम
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आज राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा लगा हुआ है. भाजपा के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में भाजपा का धुआंधार प्रचार प्रसार करेंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा सीट और रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे. जहां जेपी नड्डा आमसभा और रोड शो के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे. जेपी नड्डा पत्थलगांव में आमसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद पत्थलगांव से लैलूंगा तक रोड शो में शामिल होंगे. साथ ही छाल में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे.
Live Cricket Info


