राज्य समाचार
हादसे के बाद घर पर आराम कर रहा था कांग्रेस नेता का बेटा, फिर थम गई सांसें..जिले में शोक की लहर

गरियाबंद। कांग्रेस नेता के बेटे की बीती रात मौत हो गई। हादसे का शिकार होने के बाद घर पर आराम कर रहा था, इस बीच अचानक तबीयत बिगड़ने पर सांस थम गई। खबर फैलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिला पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरू यादव के बेटे आकाश टेंट का संचालक है।

बुधवार को आकाश हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि रॉन्ग साइड से आ रही टाटा मैजिक वाहन सीजी 04 एन एम 8630 के चालक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में आकाश को गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिन भर चले इलाज के दौरान उसकी हालत ठीक थी। आकाश के सिर में अंदरूनी चोंट थी। अचानक सीने में दर्द के बाद रात करीबन 1 बजे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info