राजनीतीराज्य समाचार

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: सीएम बघेल आज केशकाल विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Spread the love

28.05.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज कोण्डागांव में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा केशकाल विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10 बजे कोण्डागांव में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. सुबह 11.15 पत्रकारों से रू-ब-रू होने के बाद कोण्डागांव में विकास कार्यों का उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास के अलावा जिला अस्पताल में हमर लैब का उद्घाटन करेंगे. कोण्डागांव से हेलीकॉप्टर से रवाना होने के बाद 12 बजे केशकाल विधानसभा के ग्राम बड़ेडोंगर में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे. करीबन घंटे भर ग्रामीणों से चर्चा के बाद दोपहर 1.10 बजे ग्राम धनोरा के लिए रवाना होंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धनोरा में दौरा के अलावा ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे. दोपहर का भोजन ग्राम धनोरा में करने के बाद दोपहर 3.15 बजे रवाना होकर केशकाल विधानसभा के ही गांव टाटामारी पहुंचेंगे. यहां टाटामारी रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट का लोकार्पण करेंगे. रात 8 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से मुलाकात करेंगे.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button