राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने फूंका केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का पुतला

छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय खाद्य, उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल चुनावी सभा को संबोधित करते हुएराज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस बात से नाराज़ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में पुतला दहन भी किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि प्रहलाद पटेल भारतीय जनता पार्टी का एक और किसान विरोधी चेहरा है। 1 साल तक किसानों के आंदोलन के बावजूद प्रधानमंत्री के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।इनको किसानों की खुशहाली के बारे में जानकारी ही नहीं है। इनको केवल इनके राष्ट्रीय 3 मित्र के बारे में जानकारी है। छत्तीसगढ़ का किसान भूपेश सरकार के कार्यकाल में बहुत खुशहाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिन का कर्ज माफ होता है।जिनका धान 2500 समर्थन मूल्य में खरीदा जाता है।विभिन्न प्रकार के जो रिपोर्ट आ रहे हैं उसे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ किसान कितना खुश है।

GST दर का आंकड़ा, इनकम टैक्स का आंकड़ा, बेरोजगारी दर का आंकड़ा यह सब बताता है कि जब किसान के जेब में पैसा आ रहा है तो तभी छत्तीसगढ़ में इन सभी चीजों की खुशहाली हो रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button