राजनीतीराज्य समाचार

मुख्यमंत्री बघेल ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का किया उद्घाटन, तीन-तीन करोड़ रुपए देने की घोषणा की…

Spread the love

09.09.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के 32वें जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का उद्घाटन किया और करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा की. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज 9 तारीख को 9वां महीना में यह मांग पूरी हुई. विधायक विनय जायसवाल और गुलाब कमरो की सहमति से जिला बन पाया. आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया. विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. पहले बिजली मध्यप्रदेश से आती थी, अब छत्तीसगढ़ में उत्पादित हो रही है.

मुख्यमंत्री की घोषणा करते हुए कहा कि चिरमिरी के सौ बिस्तर अस्पताल को जिला अस्पताल बनाया जाएगा. मनेंद्रगढ़ के सिद्ध बाबा मंदिर को पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किया जाएगा. उन्होंने मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और भरतपुर के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए देने की घोषणा की.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएम बघेल ने कहा कि प्रशासन को आम जन के नजदीक लाने के लिए हम प्रशासनिक इकाइयों को छोटा कर रहे हैं. छह जिला और 75 तहसील हम लोगों ने बनाया हैं. प्रशासन को लोगों के और करीब पहुंचाया है. दुनिया में पहली बार छत्तीसगढ़ में गोबर की खरीदी हो रही है. हमारी संस्कृति को भी बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button