राज्य समाचार

बेतुकी हेट स्पीच पर चरणदास की मुश्किलें बढ़ीं, चुनाव आयोग तक पहुंची बात, बीजेपी ने शिकायत कर लिखा- महंत के भड़काऊ बयान से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, कार्यवाही करें

कोरबा। मोदी का मुड़ फोड़ने जैसा भड़काऊ बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस नेता डॉ चरणदास महंत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उनके इस बयान को हेट स्पीच करार देते हुए बीजेपी आक्रामक हो गई है। अब ये मामला निर्वाचन आयोग जा पहुंचा है। बीजेपी ने अपनी शिकायत में डॉ महंत के बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आयोग से उन पर कार्यवाही की पेशकश की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध हेट-स्पीच (अमर्यादित बयान) देकर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए दुष्प्रेरित करने (भड़काने) का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भयभीत व चुनाव को प्रभावित कर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन किया है। महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर पदासीन हैं। किन्तु उनके द्वारा स्वयं के पद की गरिमा में विपरीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन्दर्भ में हेट- स्पीच (अमर्यादित बयान) देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस को प्रधानमंत्री के विरुद्ध हिंसा के लिए दुष्प्रेरित करने (भड़काने) के उद्देश्य से राजनंदगांव में आम- सभा के दौरान घोर विवादित बयान दिया गया है। मंगलवार दो अप्रैल को राजनांदगांव के स्टेट हाईस्कूल मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित लोक-सभा प्रत्याशी भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के समर्थन में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में चरण दास महंत ने कहा कि, “हमें एक ऐसा आदमी चाहिए जो लाठी पकड़ सके। हमें सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। मोदी के सामने आंख मिलाकर बात कर सके, ऐसा एक ही आदमी है, जिसे आप सांसद बनाओगे, वही मोदी के सामने लाठी पकड़कर खड़ा हो सकता है। “उन्होंने यह भी कहा कि, “रात-दिन एक करके मोदी को घेरने वाला आदमी चाहिए। यह आदमी भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इसलिए उन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए।” चरण दास महंत द्वारा आम सभा के दौरान देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध “लाठी पकड़ने” तथा “सिर फोड़ने” जैसे वाक्यांशों के प्रयोग स्पष्ट रूप से उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को प्रधानमंत्री जी और विपक्षियों के विरुद्ध सामूहिक हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करने के उद्देश्य से दिए गए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button