राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

नकली किन्नर बन 5 महिलाएं कर रही थीं वसूली, अरेस्ट:पैसे नहीं दिया तो आंख में डाल देते थे मिर्च पाउडर

Spread the love

दुर्ग पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो नकली किन्नर बनकर लोगों से जबरन पैसा वसूलने का काम कर रही थीं। किन्नर समुदाय के लोगों ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और नकली किन्नरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।किन्नर समाज की अध्यक्ष जया बाई ने बताया कि नकली किन्नर बनकर महिलाएं उनकी कौम को बदनाम कर रही थीं। इसलिए वो लोग राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में गई थीं। वहां उन्होंने आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से मामले की शिकायत की। उन्होंने उन्हें बताया कि गौरिया देवरनिन महिलाए शहर में नकली किन्नर बनकर घरों में घुसकर जबरदस्ती पैसे मांग रही थीं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पैसे नहीं देने पर वे लोगों की आंखों मिर्च पाउडर डाल देते हैं, उनके साथ मारपीट और लड़ाई झगड़ा करते हैं। शिकायत को महिला आयोग ने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने दुर्ग कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। इसके बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस एक्टिव हुई और 5 नकली किन्नरों को पकड़ा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button