राज्य समाचार

ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा कर की आत्महत्या करने की कोशिश, एक की मौत

03.06.22, भिलाई। भिलाई शहर के नेवई थाना इलाके में यहाँ के ओवरब्रिज से दो बहनों छलांग लगा कर ख़ुदकुशी करने की कोशिश की है । हादसे में बड़ी बहन की मौके पर ही मौत गई जबकि छोटी बहन की हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि डुमरडीह की रहने वाली प्रियंका बांधे (18) और उसकी 16 साल की चचेरी बहन ने गुरुवार दोपहर मरोदा ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी है। प्रियंका शासकीय कॉलेज उतई में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटी बहन 10वीं की छात्रा है। दोनों को कूदते देख आसपास के दुकान वाले उन्हें बचाने दौड़े। इसके बाद 112 में कॉल करके सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button