राष्ट्रीय खबरें

उज्जैन में नाबालिग़ से रेप के आरोप में एक संदिग्ध हिरासत में

Spread the love

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक नाबालिग़ के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. 12 साल की बच्ची को घायल अवस्था में इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आईसीयू में उसका इलाज किया जा रहा है.

पुलिस ने सीसीटीवी फ़ुटेज की जांच के बाद संदेह के आधार पर एक ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा, “इस मामले में एक एसआईटी का गठन कर दिया गया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित बच्ची घायल हालत में दिख रही है. कहा जा रहा है कि लड़की ने कई लोगों से मदद भी मांगी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.

इंदौर पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति आचार्य राहुल शर्मा नाम ने बाद में इस लड़की के बारे में पुलिस को फ़ोन पर सूचना दी तब लड़की को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बाद में उसे इंदौर रेफ़र किया गया.

पुलिस ने अब तक दो सीसीटीवी फुटेज बरामद किए गए हैं जिसके आधार पर जांच की जा रही है. उज्जैन के एसपी सचिन वर्मा का कहना है कि इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है.

उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा, “लड़की की मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आई है. शक के आधार पर एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया गया है. उसके ऑटो पर ख़ून के कुछ धब्बे पाए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है. लड़की का इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत में काफ़ी सुधार है. बच्ची की सर्जरी सफल रही.”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button