राज्य समाचार

श्रीकृष्ण की भव्य शोभा यात्रा ने हर्षोउल्लास से शहर भ्रमण किया

Spread the love

राजनांदगांव। भगवान श्री कृष्ण जी के अवतरण दिवस पर संस्कारधानी नगर राजनांदगांव मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी  कृष्ण जी की विधि विधान से पुजा अर्चना कर, भक्तगण आर्शिवाद प्राप्त किये। शहर के साहडा देव मंदिर, लक्ष्मी बाई स्कुल के पास  कोसरिया यादव समाज द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान श्री कृष्ण जी की पुजा-अर्चना की गई। दोपहर को विभिन्न वार्डो से भगवान कृष्ण जी की शोभा यात्रा निकल कर साहडा़ देव मंदिर लक्ष्मी बाई स्कुल के पास एकत्रित हुई।

कोसरिया यादव समाज के गणमान्यो व जिला अध्यक्ष मन्ना लाल यादव के आतिथ्य मे ईष्ठ देव भगवान श्री कृष्ण जी की पुजा आरती कर समाज को संबोधित करते हुवे कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी यादव कुल मे जन्म लेकर यादवो को गौ पालक के रुप मे उपकृत किया है  बुराई पर अच्छाई  की जीत व पुण्य की रक्षाकर जीवन को शाश्वत प्रेम श्रद्धा व मानवता वादी संदेश देकर जनमानस को सचेत किया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर उपस्थित जनो को बधाई व शुभकामनाये दी। तदपश्चात भगवान श्री कृष्ण जी की एकत्रित शोभा यात्रा को जयकारा लगाकर शुभारंभ की।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

शोभा यात्रा मे राउत नाच,रामधुनी दल डीजे बाली अखाडा दल,के साथ लोग नाचते धिरकते खुशी के साथ भक्तिमय होके जय यादव जय माधव के नारा लगाते हुवे आंनद उठाये।जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया ।नगर वासियो द्वारा पानी शरबत परसादी का भी प्रबंध किया गया था।शोभा यात्रा स्टेशन चौक, दिल्ली दरवाजा, भारतमाता चौक, बसंतपुर थानाचौक, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक, जमातपारा गुरूद्वारा चौक, इमाम चौक, होते हुवे साहडा देव मंदिर पहुचा।जहां कि पुजा अर्चना कर परसादी वितरण कर शोभायात्रा का समापन किया गया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button