राज्य समाचार

कांकेर में GST की असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने बिछाया था जाल

Spread the love
कांकेर।   छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को कथित तौर पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रायपुर और जगदलपुर की ACB टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर अधिकारी को पकड़ा। आरोप है कि उन्होंने एक कबाड़ी कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

कबाड़ी कारोबारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

 

मामला कांकेर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर में पदस्थ GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी के खिलाफ एक कबाड़ी व्यापारी ने ACB से रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच की और कार्रवाई की योजना बनाई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रिश्वत की रकम लेते ACB ने पकड़ा

 

शिकायत की जांच के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। आरोप है कि अधिकारी रिश्वत की रकम लेने पहुंचीं, इसी दौरान रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद मौके पर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई।

 

विभाग में मचा हड़कंप

 

GST अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद विभागीय और प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है। मामले में आगे की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button