राज्य समाचार

साहब’ की बेटी की शादी में पूरा वन विभाग तैनात! वर्दी में पहुंचने का फरमान, एयरपोर्ट से गार्डन तक ड्यूटी

Spread the love

रायपुर में वन विभाग के शीर्ष अधिकारी की बेटी की शादी में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का आरोप। व्हाट्सएप पर वर्दी में पहुंचने के निर्देश जारी।

 

रायपुर।   छत्तीसगढ़ के वन विभाग में वन बल के एक शीर्ष अधिकारी की बेटी की शादी को लेकर विभागीय स्तर पर की गई तैयारियां चर्चा का विषय बन गई हैं। आरोप है कि एक अधिकारी के निजी पारिवारिक समारोह के लिए वन विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की ड्यूटी लगा दी गई। इतना ही नहीं, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को व्हाट्सएप संदेश भेजकर शादी समारोह में शाम 4:30 बजे वर्दी में पहुंचने के निर्देश भी दिए गए हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को राजधानी रायपुर के ओमाया गार्डन में अधिकारी की बेटी का विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए विभाग के आला अधिकारियों से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि एसडीओ स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है।  सूत्रों के अनुसार, शादी की तैयारियों के लिए राजधानी के साथ-साथ वन मंडलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। विभागीय अमले की तैनाती को लेकर वन महकमे में चर्चा शुरू हो गई है।

 

व्हाट्सएप संदेश में वर्दी पहनकर पहुंचने का निर्देश

विवाह समारोह की तैयारियों के बीच 18 नवंबर को विभागीय व्हाट्सएप ग्रुपों में एक संदेश प्रसारित किया गया। इसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 21 नवंबर को शाम 4:30 बजे ओमाया गार्डन पहुंचने के निर्देश दिए गए।  संदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया कि सभी की उपस्थिति वर्दी में अनिवार्य है। संदेश के अंत में आरओ-रायपुर का उल्लेख भी किया गया है।  इस निर्देश के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि किसी अधिकारी के निजी पारिवारिक आयोजन में सरकारी विभाग के कर्मचारियों की इस तरह ड्यूटी लगाने का आधार क्या है?

 

एयरपोर्ट से होटल और विवाह स्थल तक विभागीय अमले की जिम्मेदारी

सूत्रों का दावा है कि विवाह समारोह में आने वाले मेहमानों की व्यवस्थाओं के लिए भी वन विभाग के कर्मचारियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। इनमें एयरपोर्ट से लेकर होटलों और विवाह स्थल तक की व्यवस्थाएं शामिल बताई जा रही हैं।  इसके अलावा अधिकारी के घोड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी भी विभागीय अमले को सौंपे जाने की बात सामने आई है। निर्देशों में घोड़ों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दिए जाने का दावा किया जा रहा है।

 

एसडीओ स्तर के अधिकारी बनाए गए नोडल अधिकारी

शादी समारोह की अलग-अलग व्यवस्थाओं को संभालने के लिए एसडीओ स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  विभागीय स्तर पर इस आयोजन की तैयारियां कई दिनों से चलने की बात कही जा रही है। हालांकि, किसी निजी समारोह के लिए सरकारी कर्मचारियों की तैनाती और वर्दी में उपस्थिति के निर्देशों को लेकर विभाग के भीतर सवाल उठ रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button