राज्य समाचार

बुजुर्गो का आशीर्वाद हमारी बड़ी ताकत:अरूण साव

उप मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर त्रिवेणी भवन में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि बुजुर्ग हमारा गौरव हैं। उनके मान-सम्मान में ही हमारा मान-सम्मान है। उनका आशीर्वाद हमारे लिए बड़ी ताकत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने की। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग 600 बुजुर्गाे का सम्मान किया गया। शिविर स्थल में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार बन उनकी सेवा कर रहे हैं। उन्होंने 70 साल से अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और विष्णु देव साय की सरकार ने बुजुर्गाे को सम्मानित किया है। उनके द्वारा आपके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी उस स्थान को कहते हैं जहां तीन नदियों का संगम होता है। आज त्रिवेणी भवन में इतनी बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों की मौजूदगी से यह जगह वास्तव में तीर्थ स्थान जैसा लग रहा है। बुजुर्गाे के आशीर्वाद से हमें ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गाे का सम्मान आदि काल से हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा रही है। आप अनुभव का खजाना होते हैं जो हमारी बड़ी से बड़ी समस्याओं को चुटकियों में हल कर देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बुजुर्गाे का सम्मान करते हुए उनकी बेहतरी के लिए योजनाएं चलाई जा रही है इसलिए हमारा छत्तीसगढ़ नई ऊंचाईयों को छू रहा है। वरिष्ठजनों के सम्मान से ही परिवार व्यवस्थित और संस्कारी रहता है। उनसे ही बच्चों को संस्कार और सीख मिलती है। परिवार को सही दिशा मिलती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में स्वागत भाषण समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू ने दिया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह, रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर किशोर राय, समाज कल्याण विभाग की अधिकारी सरस्वती रामेश्री एवं जी आर चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button