राज्य समाचार

साय कैबिनेट की बैठक 7 को, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा…

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त को सुबह 11 बजे से नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि सीएम साय और कैबिनेट मंत्रियों के बीच सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्त के भुगतान पर भी चर्चा हो सकती है।

हालांकि इस संबंध में अभी तक को आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि कल होने वाली बैठक में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। प्रतिनिधि मंडल ने संगठन महामंत्री पवन साय को बताया कि चुनावी समय में किए वादे से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button