राज्य समाचार
व्यापारी से ईडी के फर्जी अधिकारी बनकर दो करोड़ की ठगी करने वाले तीन आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार…
दुर्ग। व्यापारी से ईडी के फर्जी अधिकारी बनकर दो करोड़ रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. दो आरोपी अब भी फरार है.बता दें कि मंगलवार को सफेद शर्त और खाकी पैंट पहनकर काले रंग के स्कॉर्पियों में फर्जी नम्बर लगाकर दुर्ग पहुंचे आरोपियों ने चावल व्यापारी विनित गुप्ता को अपने आप को ईडी का अधिकारी बताते हुए उसके पास रखे दो करोड़ रुपए लेकर भाग गए थे. घटना के सामने आने के बाद दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने जांच की कमान संभालते हुए आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए मुहिम चलाया.सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग और महाराष्ट्र में आरोपियों का लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की दो टीम को रवाना किया गया था, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
