राज्य समाचार
अनियंत्रित ट्रेलर पलटा , सायकल सवार की मौत
कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर बाईपास मार्ग पर शुक्रवार की सुबह कोयला लोड कर एसईसीएल खदान से निकली एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई, इस दौरान सड़क किनारे चल रहा एक साइकिल सवार आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में ट्रेलर चालक को भी मामूली चोंटे आई है। राहगिरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
पुलिस ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय धनसाय निवासी जवाली गांव के रूप में की है। पंचनामा करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
Live Cricket Info
