राज्य समाचार

नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, सुरंग में घुसे जवान

बस्तर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) । बस्तर में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश हो गया है। कल हुई मुठभेड़ वाली जगह पर सुरंग के अंदर हथियार फैक्ट्री चल रही थी।

नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई मुठभेड़ अब खत्म हो गई है। घटना स्थल से जवानों की टीम वापसी कर रही है। बता दें कि, पुजारी कांकेर और मारुडबाका के जंगलो में हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हुए हैं, जिसमें 12 के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। वहीं, DRG का एक जवान घायल भी हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि, इस अभियान में कुल 1100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी शामिल थे, जिनमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के DRG के जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा, कोबारा बटालियन के CRPF जवानों का भी इस ऑपरेशन में सहयोग रहा। मुठभेड़ का यह इलाका तेलंगाना राज्य की सीमा से सटा हुआ है। दरअसल, बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button