मनोरंजन

कैंसर से जंग लड़ने के बाद अब एक्ट्रेस नफीसा अली मांग रही हैं बॉलीवुड में काम

Spread the love

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नफीसा अली कैंसर से जंग लड़ने के बाद फिर से फिल्मों में काम करना चाहती हैं। 62 साल की नफीसा ने हाल ही में अपनी फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है। दरअसल, नफीसा ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं नफीसा अली सोढ़ी हूं। भारतीय सिनेमा में एक अच्छा रोल निभाना चाहती हूं। एक सीनियर एक्टर होने के तौर पर मैं एक परफेक्ट स्क्रिप्ट की तलाश में हूं। अपने इमोशंस को एक्सप्रेस करने के लिए मैं काम करना चाहती हूं।
नफीसा ने आगे लिखा, मैं कामना करती हूं कि भगवान हम सबको हमारे सपने पूरे करने की ताकत दे। भारत में युवा, महिलाओं को टारगेट करना छोड़ दें। धर्म के नाम पर लोगों को परेशान न करें। भारत सबसे अलग है और हमें भारत की एकता को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। डिवाइड एंड रुल को बंद कर दें। एक अच्छी और बेहतर दुनिया पर फोकस करें।’
बता दें कुछ समय पहले नफीसा अली स्टेज 3 कैंसर से डायगनॉज हुई थीं। नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बीमारी की जानकारी दी थी।
नफीसा को आखिरी बार फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ में देखा गया था। बता दें कि नफीसा अली मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं, साथ ही वो नेशनल लेवल स्विमिंग चैम्पियन भी रह चुकी हैं। नफीसा ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित मशहूर पोलो प्लेयर कर्नल आरएस सोढी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button