राज्य समाचार

समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी हैं मितानिन दीदियां: नरेंद्र देवांगन

Spread the love

 

डिंगापुर में मितानिन सम्मान समारोह आयोजित, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर किया गया सम्मान

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कोरबा। ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक-18 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने वाली मितानिन दीदियों को श्रीफल एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र देवांगन ने कहा कि मितानिन दीदियां समाज की स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रथम और सबसे मजबूत कड़ी हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने के साथ गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियों की सेवा केवल दायित्व निर्वहन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संवेदनशीलता, समर्पण और समाज के प्रति गहरी जिम्मेदारी का भाव भी जुड़ा हुआ है। विपरीत परिस्थितियों में भी उनका निरंतर सक्रिय रहना जनस्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाता है। उनके योगदान का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने मितानिन दीदियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके समर्पण और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में आयोजक एवं वार्ड पार्षद अजय गोंड, पार्षद प्रताप कंवर, जिला खनिज न्यास सदस्य मुकुंद सिंह कंवर तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में मितानिन दीदियों की सेवा भावना, समर्पण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान को नमन करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button