राज्य समाचार

सीएम शिवराज बोले- बदले की भावना से काम कर रही सरकार ,कांग्रेस पर साधा निशाना

Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में जनसभा संबोधित करने साल्हेहारा पहुंचे मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।. इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के बच्चों का मामा हूं, तो छत्तीसगढ़ के बच्चों का भी मामा ही हुआ। छत्तीसगढ़ मेरे कलेजे का टुकड़ा है। छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं, लेकिन भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को तबाह और बर्बाद कर दिया है।. छत्तीसगढ़ से मेरा भावनात्मक रिश्ता है. मैं मां बम्लेश्वरी माता से प्रार्थना करता हूं कि आपको सुखी रखे, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट रहें.

इसके साथ ही शिवराज ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में यह मुस्कुराहट छीन ली गई है. आज गरीबों को प्लास्टिक मिला चावल दिया जा रहा है. भूपेश सरकार गरीबों का राशन खाने का काम कर रही राशन ही नहीं मकान भी खा गए. उन्‍होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 12 लाख मकान स्वीकृत किये, लेकिन भूपेश जी ने उसे वापस कर दिया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों की भर्ती डाक्‍टर रमन सिंह ने की थी। साढ़े तीन साल हो गये, क्या भूपेश बघेल ने किसी युवा को नौकरी दी? भूपेश जी ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता व बुजुर्गों को पेंशन का वादा किया था,एक धेला किसी को नहीं दिया

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button