राज्य समाचार

अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री घायल…

Spread the love

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कोरबा से जयपुर जा रही एक यात्री बस कोरकोमा बताती के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के वक्त बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें से कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद कुछ यात्री खुद बस से बाहर निकल आए। कुछ यात्री बस में फंस गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल, मामला दो थाना क्षेत्र करतला और रजगामार का है। इसलिए कार्रवाई को लेकर भी दोनों थाना प्रभारियों के बीच सीमा विवाद हो गया। दोनों थानों के बीच यह विवाद है कि घटना की जांच किसके द्वारा की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button