राज्य समाचार

एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा 31 मार्च को 

बिलासपुर 26 मार्च 2019। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया विकासखण्ड मरवाही एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्रा विकासखण्ड पेण्ड्रा में वर्ष 2019-20 में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 31 मार्च 2019 रविवार को प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई है।
परीक्षा में शामिल होने वाले विकासखण्ड मरवाही के विद्यार्थियों हेतु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरवाही, विकासखण्ड गौरेला एवं पेण्ड्रा के विद्यार्थियों हेतु शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड, विकासखण्ड कोटा के विद्यार्थियों हेतु शासकीय डी.के.पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा एवं विकासखण्ड बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर के विद्यार्थियों हेतु सामूहिक अनुसूचित जाति प्री.मै. बालक छात्रावास जरहाभाठा बिलासपुर में परीक्षा केन्द्र बताया गया है। परीक्षा के लिये पात्र विद्यार्थी अपने रोल नंबर की जानकारी एवं प्रवेश पत्र, संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button