राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

CG: संविदा कर्मियों ने की विधायक से मुलाक़ात, CM भूपेश बघेल के नाम सौंपा ज्ञापन, फिर दोहराई अपनी मांगे

Spread the love

चिरमिरी: नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत प्रदेश के संविदा कर्मचारी अब अलग-अलग जिलों में जनप्रतिनिधियों से भेंटकर अपनी मांगे उनके सामने रख रहे हैं. (CG Samvida Karmchari Niyamitikaran All News and Updates ) इसी कड़ी में चिरमिरी में भी संविदा कर्मियों ने स्थानीय विधायक से भेंट कर अपनी मांगे उनके सामने रखी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा. संविदा कर्मियों ने कहा कि सरकार अपने वादे के मुताबिक़ उनका नियमितीकरण करें. विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगे सीएम तक जरूर पहुंचाएंगे.

गौर तालाब हैं कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मियों को सौगात देते हुए उनके मानदेय में 27 फ़ीसदी की बड़ी बढ़ोत्तरी कि थी बावजूद वे सरकार के इस कदम से संतुष्ट नहीं हैं. (CG Samvida Karmchari Niyamitikaran All News and Updates ) उनकी मांग है कि चूंकि कांग्रेस ने 2018 के अपने घोषणापत्र में उन्हें परमानेंट किये जानें की घोषणा को शामिल किया था लिहाजा अब सरकार 2023 के चुनाव के पहले अपने वादे पर अमल करें.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button