राज्य समाचार

हसदेव नदी में एनीकट बहने पर चार अधिकारी निलंबित

Spread the love

रायपुर। हंसदेव नदी पर सोंठी में बने एनिकेट के बहने का मुद्दा विधायक सौरभ सिंह ने सदन में उठाया। सौरभ ने कहा कि वर्ष 2006 से 2012 के बीच एनिकेट का निर्माण किया गया, लेकिन छह साल में ही एनिकेट बह गया। इसके लिए दोषी अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई।
इसके जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने एनिकेट निर्माण से जुड़े चार अधिकारियों एसएल यादव, वीएस कश्यप, जेपी तिवारी और एसएन अग्रवाल को निलंबित करने की घोषणा की। साथ ही ठेकेदार पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button