राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मंत्री से मुलाकात कर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की हड़ताल स्थगित

Spread the love

रायपुर। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पांच सूत्रीय मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिले आश्वासन के बाद कदम उठाया है. छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आज उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से उनके निवास में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया.

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था. उनकी पहल पर चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया है. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button