राज्य समाचार

रायपुर के 1095 मतदान केन्द्रों में 10.36 लाख से अधिक मतदाता चुनेगें महापौर और पार्षद

Spread the love

मतदान केन्द्रों में 11.68 लाजिले में कुल 1290 ख से अधिक मतदाता

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले में रायपुर नगर निगम सहित अन्य 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। मतदान केन्द्रों में सारी व्यवस्था कर ली गई है। आज सुबह से मतदान समाग्री का वितरण हुआ और मतदान दल केन्द्र में पहंुच गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर नगर निगम में निर्वाचन हेतु 70 वार्डों में कुल 1095 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है। जिले में सभी नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं। रायपुर नगर निगम मे मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। वहीं जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button