राज्य समाचार

19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी पकड़ा गया, कुमकी हाथी तीरथराम और दुर्योधन ने घेरा

Spread the love

अंबिकापुर/उदयपुर.   छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में 19 लोगों की जान ले चुके उत्पाती ‘कबरा’ हाथी को आखिरकार पकड़ लिया गया है। पिछले कई दिनों से वन विभाग की टीम इस हाथी को ट्रैंकुलाइज करने के लिए अभियान चला रही थी। प्रशिक्षित कुमकी हाथियों तीरथराम और दुर्योधन के साथ विशेषज्ञों की टीम लगातार जंगल में उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार अभियान में सफलता मिलने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

कबरा हाथी को पकड़ने के लिए उदयपुर वन परिक्षेत्र के चकेरी, तेंदुटिकरा और आसपास के जंगलों में अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में हाथियों के दो अलग-अलग दल दिखाई दिए थे। एक दल में पांच और दूसरे में 13 हाथी थे। हालांकि, शुरुआत में पांच हाथियों वाले दल में कबरा हाथी नजर नहीं आया था। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम ने उसकी लोकेशन के आधार पर तलाश तेज की।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

6 दिनों से चल रही थी पकड़ने की कोशिश

कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइज करने के लिए वन विभाग की टीम पिछले 6 दिनों से लगातार प्रयास कर रही थी। सोमवार को भी विशेषज्ञों की टीम ने करीब दो घंटे तक जंगल में उसकी तलाश की, लेकिन हाथी का पता नहीं चलने के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा था।

इस दौरान पेंडरखी-चकेरी मार्ग को एहतियातन बंद रखा गया था। हाथी की मौजूदगी और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन अमले ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी थी।

कुमकी हाथियों तीरथराम और दुर्योधन ने निभाई अहम भूमिका

कबरा हाथी को पकड़ने के अभियान में प्रशिक्षित कुमकी हाथियों तीरथराम और दुर्योधन को लगाया गया था। इनके साथ वन्यजीव विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की टीम भी जंगल में मौजूद थी। हाथी की लोकेशन ट्रेस करने और उसे सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

हाथियों की दहशत से बंद करने पड़े थे स्कूल

कबरा हाथी और अन्य हाथियों के लगातार विचरण से उदयपुर वन परिक्षेत्र के आसपास के गांवों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए सरमा, बासेन, चकेरी सहित आसपास के गांवों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। सोमवार को करीब 20 स्कूल बंद रखे गए थे। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। कबरा हाथी के पकड़े जाने से क्षेत्र में लगातार बनी हुई दहशत से राहत मिलने की उम्मीद है। अब वन विभाग की निगरानी में उसके स्वास्थ्य की जांच और आगे की व्यवस्था की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button