राज्य समाचार

6.300 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्री जप्त

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, कोचियों, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त  जीपीएस दर्दी ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत 6.300 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्री एवं तथा एक मोटर सायकल जप्त किया गया।

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना छुरिया क्षेत्र अंतर्गत मोहगांव से आमगांव रोड में राजेश मुगनकर के कब्जे से 70 नग 90 मिली देशी दारू संत्री महाराष्ट्र निर्मित कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी-08-एबी-2918 पर परिवहन करते हुए विधिवत जप्त किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला  राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक  निजाम शाह,  अनिल सिन्हा,  भोजनारायण उइके शामिल थे। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button