राज्य समाचार

बदमाशों ने दुकान में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अंबिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। अंबिकापुर में कुछ लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। बदमाशों ने डीजल गिराकर मसाला से आग लगा दी। आगजनी से दुकान संचालक को काफी नुकसान हुआ। घटना अग्रसेन वार्ड की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने एक दुकान में आग लगा दी। उन्होंने डीजल गिराकर मसाला से आग लगाई। आगजनी से संचालक को काफी नुकसान हुआ। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिख रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मालिक से विवाद के बाद ड्राइवर ने कार को फूंका

वहीं रायपुर में एक हार्डवेयर कारोबारी और उसके ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद, ड्राइवर अपने मालिक हार्डवेयर कारोबारी आनंद गोयल की दुकान पर पहुंचकर कारोबारी और उसके बेटे से मारपीट की। इसके बाद उनके कार को भी डिवाइडर पर चढ़ा दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया।

इसके बाद देर रात आरोपी ड्राइवर समता कॉलोनी स्थित अपने मालिक के घर पहुंचा और उसने मालिक के BMW कार में आग लगा दी। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button