राज्य समाचार

नीलकंठ कंपनी की मनमानी: कोरबा में कई कामगार हुए बेरोजगार, सांसद ज्योत्सना महंत से मांगी मदद

Spread the love

कोरबा,। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में आऊटसोर्सिंग पर काम कर रही नीलकंठ कंपनी ने मनमानी करते हुए कई कामगारों को बेरोजगार कर दिया है। प्रभावित कामगारों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और यथास्थिति बहाल कराने की मांग की।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

बेरोजगार कामगारों ने बताया कि वे ड्राइवर और ऑपरेटर के तौर पर कुसमुंडा माईंस में काम करते थे, लेकिन नीलकंठ कंपनी ने अपना काम बंद कर दिया और उन्हें बाहर कर दिया। इससे उनके परिवार का पालन-पोषण करने में दिक्कत हो रही है।

 

कामगारों ने सांसद ज्योत्सना महंत से मांग की है कि कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी का 9 वर्ष का नया टेंडर हुआ है, इसलिए उन्हें कुसमुंडा खदान में इस कंपनी में नियोजित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button