राज्य समाचार

आयुर्वेद कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने निकाला पैदल मार्च:स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री से नाराजगी; कहा- सिर्फ आश्वासन मिल रहा

Spread the love

रायपुर – BAMS इंटर्न और पीजी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार शाम शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों और स्टूडेंट्स ने पैदल मार्च निकाला। कॉलेज परिसर से गांधी चौक तक निकाले गए मार्च में सैकड़ों स्टूडेंट्स शामिल हुए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार से जल्द स्टाइपेंड बढ़ाने का आदेश जारी करने की मांग की।  जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेद (जुडा) के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 2-3 महीनों में स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री से 4-5 बार मुलाकात कर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा चुकी है। हर बार आश्वासन मिला, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हुआ। इसी के विरोध में पैदल मार्च निकाला गया।

एमबीबीएस इंटर्न और पीजी डॉक्टरों का बढ़ चुका है स्टाइपेंड

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जुडा के जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि राज्य सरकार ने एमबीबीएस इंटर्न और पीजी डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा दिया है, लेकिन आयुर्वेद के इंटर्न और पीजी स्टूडेंट्स की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। उनका कहना है कि वे अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी में नियमित रूप से मरीजों की देखभाल और इलाज से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें बढ़ा हुआ स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है।

आश्वासन नहीं, अब आदेश जारी करने की मांग

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे कई बार अपनी मांग शासन के सामने रख चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना है कि आयुर्वेद के इंटर्न और पीजी डॉक्टर भी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेकर आदेश जारी करने की मांग की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button