राज्य समाचार

कटघोरा में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष हितानंद हुए शामिल

कोरबा। कटघोरा में विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ, इस दौरान कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन, हीरालाल पंजवानी, शिव वैष्णव, विनोद अग्रवाल का उद्बोधन समस्त उपस्थित व्यापारी बंधुओ को प्राप्त हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी व्यापारी बंधुओं से कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के लिए समर्थन माँगा।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आम व्यापारी और रेडी लगाने वाले नागरिकों के लिए संचालित की जा रही है, जिसके तहत उन्हें व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाता है। देश के छोटे और निम्न व्यापारी जो रेडी लगाते हैं या छोटा व्यापार करते हैं, वे इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही व्यापारियों ने मंगलवार को कटघोरा बंद करने की मांग भी रखी |

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button