राज्य समाचार

खेल-खेल में बच्चे सीख रहे गणित की जटिल आकृति, सिद्धांत और प्रमेय

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छतीसगढ़ )। आपने अलग-अलग पार्कों के नाम सुने होंगे, लेकिन डोंगरगढ़ के नवोदय विद्यालय में प्रदेश का पहला मैथ्स पार्क है, जहां विद्यार्थी आसानी से खेल-खेल में गणित की जटिल आकृति, सिद्धांत और प्रमेय को आसानी से सीख रहे हैं।

मैथ्स पार्क बनाने में करीब 20 लाख की लागत आई है। मैथ्स पार्क में गणित के कठिन से कठिन प्रश्नों को आसानी से हल करने का तरीका बताया जा रहा है। वहीं वैदिक गणित से भी विद्यार्थी रुबरु हो रहे हैं। नवोदय के मुख्य गेट में गणित के पाई आकार का बना हुआ है। इसके साथ ही मैदान में गणित की जटिल आकृतियों, सिद्धांतों को बताया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चुटकियों में करते हैं प्रश्नों को हल

गणित की अवधारणा और गणित के सूत्रों और बेसिक अवधारणा को समझ नहीं पाने के कारण बच्चों में गणित की रुचि खत्म हो जाती है और बच्चा गणित विषय को बोझ समझने लगता है और कई बच्चे गणित सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स भी नहीं ला पाते।

इन सब कठिनाइयों को देखते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में 2022 में छत्तीसगढ़ का पहला रामानुजन मैथमेटिक्स पार्क बनाया गया। पार्क में छठवीं क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के सभी एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग वर्किंग माडल से विद्यार्थी गणित विषय वस्तु को खेल-खेल में समझ लेते हैं।

जिससे गणित में बच्चों का आधार मजबूत होता है। जब आधार मजबूत होगा तो बड़ी क्लासों में बच्चे जब जाते हैं तो उन्हें गणित सब्जेक्ट बहुत ही आसान लगने लगता है। विद्यार्थी गणित के प्रश्नों को चुटकियों में हल करते हैं।

आकर्षण का केंद्र बना पार्क

जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ का पहला गणित पार्क होने के कारण सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अवकाश के दिनों में पार्क में बने एक्टिविटी मॉडल का अध्ययन कर अपनी गणितीय अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से मजबूत करते हैं। जिससे छत्तीसगढ़ के पब्लिक स्कूल एवं स्टेट गवर्नमेंट के स्कूल के बच्चों को सीधा लाभ हो रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button