राज्य समाचार

प्रदेश में छठवां स्थान हासिल करने पर कलेक्टर ध्रुव ने प्रियंका मुचाकी को दी बधाई

Spread the love

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले की होनहार छात्रा प्रियंका मुचाकी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ प्रियंका ने प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त कर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है, जिससे पूरे सुकमा जिले में हर्ष का माहौल है।

प्रियंका को उनकी सफलता पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने मोबाइल पर संपर्क कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका की मेहनत और लगन पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है और यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रियंका की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता और शिक्षकगण भी उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर पढ़ाई, आत्मविश्वास और परिजनों के सहयोग को दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button