राज्य समाचार

कवर्धा नपा अध्यक्ष के लिए बीजेपी ने जताया चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी पर भरोसा

भोरमदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर खरीदा नामाकन फार्म

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगर पालिका निर्वाचन में राष्ट्रिय दल के प्रत्याशियों के चयन को लेकर चल रहे कयासों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी पर अपना विश्वास जताया है। सोमवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष हेतु चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित 23 वार्डो के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। नामांकन फ़ार्म जमा करने के लिए केवल 1 दिवस शेष है 4 वार्डो के लिए देर शाम तक प्रत्याशियों के नाम घोषित नही किया गया है। चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया देर रात तक शहर के चौक चौराहों पर सैकड़ो के संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

युवा नेता चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी विगत 20 वर्षो से सार्वजनिक जीवन में आर एस एस एवं छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका में रहे है संगठन में अच्छी पकड़ रखने वाले चंद्रप्रकाश वर्तमान में शहर भाजपा के शहर मंडल के अध्यक्ष रह चुके है उनके कार्यकाल में लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता शहर में मिली है इसके पारितोष के रूप में भाजपा ने युवा नेता पर अपना विश्वास जताया है।

वहीँ पालिका अध्यक्ष पद हेतु भाजपा के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश ने भोरमदेव मंदिर, खेडापति मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर नामाकन फार्म खरीदा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए चंद्रवंशी ने कहा मै भारतीय जनता पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूँ। ग्रामीण बैक ग्राउंड से आने के बाद लगातार 20 वर्षो से शहर में सार्वजानिक जीवन में सक्रिय हूँ। पार्टी ने मुझ पर भरोषा जताया इसके सगंठन के सभी वरिष्ठ जनों का  धन्यवाद है।

उन्होंने कहा 15 वर्षो में डॉ रमन सिह और अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा जिले एवं शहर के विकास को नई उचाई देने का कार्य किया है। आने वाले समय में कवर्धा नगर पालिका के माध्यम से शहर विकास में तेजी लाने का प्रयास करेंगे और कवर्धा में एतिहासिक विकास करेंगे

उन्होंने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता किसी भी चुनाव को हलके में नही लेते है जनता का विश्वास जितने का भरसक प्रयास करेंगे कवर्धा नगर पालिका में एक मजबूत और विजन युक्त सरकार के लिए पूरा भरोषा है कवर्धा की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button