अपराधराजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य
Trending

जब अपने ही बनाये चक्रव्यूह में फंस गए भाजपा नेता संजय सिंह, वायरल वीडियो ने खोली पोल

धौंस, रंगदारी और लाठी – पर इस बार खुद ही फंस गए भाजपा नेता संजय सिंह, वीडियो ने खोली पूरी सच्चाई

कोरबा। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में 1 जून की रात हुई मारपीट की घटना ने भाजपा के स्थानीय नेता संजय सिंह और उनकी सहयोगी नूतन राजवाड़े की गुंडागर्दी की हकीकत को एक बार फिर उजागर कर दिया है। वायरल वीडियो में खुद को ‘ठेकेदार व भाजपा नेता’ बताने वाले संजय सिंह को हाथ में धारदार लाठी लिए युवक पर हमला करते साफ देखा जा सकता है, लेकिन इससे पहले कि वह वार कर पाते, युवक के साथियों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया।

ठेकेदार नेता की रंगदारी मांग का खतरनाक अंजाम

पुख्ता सूत्रों की मानें तो विवाद की जड़ उस ‘रंगदारी टैक्स’ में है, जिसकी मांग संजय सिंह और नूतन राजवाड़े ने कथित रूप से बालको में काम करने वाले मजदूरों से की थी। किराए के मकान में रह रहे मजदूरों से ‘इलाके में रहने की कीमत’ वसूलने की जबरन कोशिश की गई। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार करते हुए अपने कंपनी मैनेजमेंट से बात करने की बात कही, तो संजय सिंह और नूतन गाड़ी से बेसबॉल बैट निकालकर उन पर टूट पड़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लेकिन इस बार हालात उनके मुताबिक नहीं थे। चीखपुकार सुनकर युवक के साथी पहुंचे और दोनों नेताओं की जमकर धुनाई कर दी।

मानिकपुर पुलिस की तत्परता से टला बड़ा बवाल

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल नूतन राजवाड़े को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने किसी भी पक्ष की राजनीतिक हैसियत की परवाह किए बिना संजय सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज किया। हालाँकि अपराध जमानतीय था, लेकिन पुलिस की तेजी और निष्पक्ष कार्रवाई ने माहौल को और बिगड़ने से रोक दिया।

पुराने हैं इन नेताओं के विवाद और झूठे रुतबे के किस्से

  • संजय सिंह पर पहले भी चुनाव के दौरान मारपीट और धमकी देने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है।
  • नूतन राजवाड़े पर सरकारी जमीन कब्जाने, गाली-गलौज करने और पेट्रोल पंप संचालन में गड़बड़ी जैसे आरोप प्रमाणित हैं।
  • प्रशासन द्वारा सील की गई डीजल-पेट्रोल सामग्री को खुलेआम बेचने की हिमाकत भी उन्हीं की बताई जाती है।

फिर भी यह दोनों नेता क्षेत्र में ‘स्थानीय दबंग’ बनकर सत्ता और पार्टी का नाम इस्तेमाल कर डर का माहौल बनाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन इस बार जनता ने जवाब देना सीख लिया।

यह भी पढ़े ????????

RSS नगर में शराब के नशे में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी आई सामने, श्रमिकों ने किया प्रतिकार, हुई जमकर मारपीट, देखिए वीडियो…

भाजपा नेता नूतन राजवाड़े का नया कारनामा आया सामने, झूठ बोलकर सरकारी ज़मीन पर बना लिया है पेट्रोल पंप, जांच के बाद प्रशासन ने कर दी बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या बीजेपी नेता नूतन राजवाड़े ने सरकारी जमीन पर कब्जे के बाद अब पेट्रोल-डीजल में की चोरी ?

भाजपा नेतृत्व से भी उठ रहे सवाल

इस घटना ने भाजपा की स्थानीय साख को गहरा झटका दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी ऐसे गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देकर अपने ही जनाधार को कमजोर कर रही है? आम जनता में यह धारणा बन रही है कि भाजपा के नाम पर स्थानीय ठेकेदार और रसूखदार सिर्फ अपने फायदे के लिए राजनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं।

फिलहाल, मानिकपुर पुलिस की सख्ती और वीडियो के सुबूतों ने संजय सिंह के झूठे रुतबे और रंगदारी के खेल को बेनकाब कर दिया है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button