राज्य समाचार

महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद कर दी जान, घटना के वक्त घर में सो रहा था पति

Spread the love

16.09.22| एक महिला ने बीती रात अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. सुबह लोगों ने तीनों का शव देकर पुलिस को खबर दी. पुलिस ने तीनों का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.घटना दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम मांगामार की है. पुलिस ने बताया कि रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (26 वर्ष) अपनी 6 महीने की बेटी सानिया और 2 वर्ष के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ घर से निकली और बगल में बने कुएं में बच्चों कूद गई.

घटना के वक्त उसका पति घर में सो रहा था. सुबह लोगों ने तीनों का शव को कुएं में देखा, जिसके बाद पुलिस को खबर दी. परिजनों के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. पुलिस ने बताया कि मृतका अपने मायके में रहा करती थी. घटना के बाद पति और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button