राजनीतीराज्य समाचार

गोंगपा ने सपा के साथ मिलकर प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

इस बार राज्‍य में गोंगपा 60 सीट पर तो सपा 20 सीट पर चुनाव लड़ेगी

Spread the love

रायपुर। इस बार राज्‍य में गोंगपा 60 सीट पर तो सपा 20 सीट पर चुनाव लड़ेगी। रविवार को गठबंधन ने अपने-अपने कोटे के आठ-आठ उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। गोंगपा अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम व सपा के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद ने रविवार को अपने-अपने दलों के उम्मीदवारों के नामों का एलान किया।
गोंगपा के उम्मीदवारों में हीरा सिंह मरकाम पाली तानाखार, संजय सिंह कामरे बैकुंठपुर, श्याम सिंह मरकाम भरतपुर सोनहत, ऋतु पंद्राम मरवाही, कलेश्वर मरावी सत्ती, लालेश्वर जगग पत्थलगांव, सुखराज पोया रामानुजगंज व श्याम सुंदर मरावी कुनकुरी से उम्मीदवार हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी के संतोष पुनेम बीजापुर, विमलेश दुबे जगदलपुर, छविंद्र कर्मा दंतेवाड़ा, नवीन गुप्ता रायपुर पश्चिम, योगेंद्र भोई बसना, जीवन सिंह अकलतरा, मुकेश लहर पामगढ़, अमरनाथ अग्रवाल कोरबा व सुबेदार सिंह यादव को वैशालीनगर से उम्मीदवार बनाया गया है। सपा खुज्जी, राजनांदगांव व डोंगरगढ़ से बाद में उम्मीदवार उतारेगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button