राज्य समाचार
रायपुर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़
रायपुर। राजधानी रायपुर के पाश इलाके अमलीडीह एवं न्यू राजेन्द्र नगर के बीच नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाभोड़ हुआ है। जिस घर में छापा मारा गया वहां कुछ लड़के-लड़कियां पकड़ाए जो नकली नोट को व्यवस्थित करने में लगे थे। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर नकली नोट छापने की मशीन तथा नकली नोटों की गड्डियां बरामद की हैं। ये गडि़्डयां 2 हजार के नोटों की हैं। पुलिस का मानना है कि जब्त नोटों का आंकड़ा करोड़ में हो सकता है। पुलिस लंबी पूछताछ के बाद ही गिरफ्तार हुए लड़के-लड़कियों के नाम का खुलासा करना चाह रही है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

