करियरराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

टीचर की करतूत, मुस्लिम बच्चे को अन्य बच्चे से पिटवाया

Spread the love

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूल चलाने वाली महिला टीचर क्लास के दूसरे बच्चों से एक छात्र को पिटवा रही है. वह एक-एक कर दूसरे छात्रों को बुला रही है और अपने पास खड़े छात्र के गाल पर चांटा पड़वा रही है. आंखों में आंसू लिया छात्रा जोरों से रो रहा है, लेकिन महिला टीचर का दिल नहीं पसीज रहा है. महिला टीचर के पास कोई पुरुष बैठा हुआ है. दोनों की बात हो रही है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो को एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी ट्वीट किया है.

दरअसल, वीडियो मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र खुब्बापुर गांव का है. यहां तृप्ता त्यागी नाम ही महिला टीचर स्कूल चलाती है. जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है तृप्ता कुर्सी पर बैठी हुई है. उसके पास एक छात्र खड़ा हुआ है. पास ही जमीन पर दर्जनों छात्र-छात्राएं बैठे हुए हैं और पढ़ाई कर रहे हैं. तृप्ता एक-एक कर जमीन पर बैठे छात्रों को बुलाती है और अपने पास खड़े छात्र के गाल पर उन लोगों से चांटा मारने को कहती है. दूसरे छात्र लाइन से आ रहे हैं और खड़े हुए लड़के के गाल पर जोरों से चांटा जड़ रहे हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

तृप्ता के सामने ही कोई पुरुष बैठा हुआ है. वह उससे बात कर रही है. मुस्लिम छात्रों के लिए कुछ कहती हुई सुनाई दे रही है. तभी वह दो छात्रों को बुलाती है और कहती है तुम लोग एक-एक चांटा मार लो. मैडम के बुलावे पर दो छात्र तपाक से आते हैं और पीड़ित छात्र के गाल और पीठ पर जोरदार तमाचा जड़ देते हैं. पीड़ित छात्र फूट-फूट कर रोने लगता है, लेकिन महिला टीचर तृप्ता और उसके पास बैठे पुरुष को उस पर दया नहीं आती है.

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button