राज्य समाचार

सर्किट हाउस के उद्धाटन से पहले मचा जमकर बवाल

रायपुर। आरंग में सर्किट हाउस के उद्घाटन से पहले ही जमकर बवाल हो गया। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया आरंग के नए सर्किट हाउस को उद्धाटन करने वाले थे। लेकिन उनसे पहले पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और खुद ही सर्किट हाउस को उद्धाटन करने लगे।
इसके बाद जब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह उन्हीं से उलझ गए और जबरदस्ती उद्धाटन करने की कोशिश करने लगे। कई बार समझाईश देने के बाद भी जब वह नहीं माने तो पुलिस ने पूर्व विधायक नवीन सहित उनके 20 समर्थकों को पकड़कर थाने ले गई।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button